फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four and a half million copies were examined at evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों पर जांच की गईं साढे़ चार लाख कापी

Fri, 29 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four and a half million copies were examined at evaluation centers
मूल्यांकन केंद्रों पर जांच की गईं साढे़ चार लाख कापी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम पूरा हो गया है। बारह दिन में डेढ़ हजार से अधिक परीक्षकों ने साढे़ चार लाख से अधिक कापी जांची हैं। सबसे अधिक कापी जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर जंची हैं।

कापी जांचने का काम मार्च में शुरू हुआ था। परंतु कोरोना आपदा के कारण दो दिन बाद रोक दिया गया। अब 19 मई को जिला मुख्यालय के चार केंद्र पर शुरू हुआ। मूल्यांकन दो चरण में हुआ। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन तय समय से एक दिन पहले ही पूरा हो गया है। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 30373, बीआईसी पर एक लाख 14412, जीआईसी पर एक लाख 22379 तथा आरजेपी केंद्र पर 90285 कापी जंची हैं। इस प्रकार कुल 457449 कापी का मूल्यांकन हुआ है। जंची कापी का अंकेक्षण भी साथ ही कराया गया है। मूल्यांकन में जीजीआईसी केंद्र पर 763, बीआईसी पर 408, जीआईसी पर 438 तथा आरजेपी केंद्र पर 315 परीक्षक लगे थे। मूल्यांकन संबंधित सभी प्रपत्र अपडेट करके शुक्रवार को बोर्ड दफ्तर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed