{"_id":"6192b3deaa9826087b0622ab","slug":"foundation-stone-laid-for-rajendra-singh-gate-in-village-hasanpur-bijnor-news-mrt564984516","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हसनपुर में राजेंद्र सिंह द्वार का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हसनपुर में राजेंद्र सिंह द्वार का किया शिलान्यास
विज्ञापन
रेहड़ के गांव हसनपुर में रामलीला कलाकार के याद में बने रहे द्वार की नींव करते अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हसनपुर में राजेंद्र सिंह द्वार का किया शिलान्यास
रेहड़। गांव हसनपुर में गत माह रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का अभिनय करते समय राजेंद्र सिंह का निधन हो गया था। उनके नाम पर बनने वाले द्वार का शिलान्यास डॉ. एनपी सिंह ने किया।
गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि पिछले माह दशहरा के अवसर पर स्थानीय कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया गया था। जिसमें 14 अक्टूबर राम बनवास के मंचन के दौरान राजा दशरथ का अभिनय करते हुए उनके पिता पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह (62) का निधन हो गया था। उनके पिता आसपास के क्षेत्र में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा शामिल होते थे। रामलीला मंचन के दौरान उनके निधन के बाद ग्रामीण चाहते थे कि उनकी स्मृति में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह एवं ग्रामीणों ने उनके नाम पर गांव में एक द्वार बनाने पर सहमति बनी थी।
रोहित कुमार ने बताया की रविवार को राम मंदिर परिसर के समीप राजेंद्र सिंह स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। पंडित मुकेश शर्मा ने यज्ञ के उपरांत हिंयुवा के मंडल अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने नींव की पहली ईंट रखी गई। इस अवसर पर पूरन सिंह, रामकुमार कश्यप, आदेश कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। परिजनों के अनुसार उनके द्वारा सीएम पोर्टल पर भी शासन से राजेंद्र सिंह की याद में स्मारिका बनाने की मांग की गई है।