{"_id":"57f00f404f1c1bb8655742df","slug":"found-human-love-of-wildlife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू, कई प्रतियोगिता, संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू, कई प्रतियोगिता, संगोष्ठी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ के वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कालागढ़ में कालागढ़ रेंज में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरूआत की गई। वक्ताओंं ने कहा कि वन्यजीव देश की धरोहर है। इनके संरक्षण में सहयोग करें। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन्यप्राणी सप्ताह की शुरूआत भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटर कालेज की छात्राओं ने वंदना प्रस्तुत कर की। वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी ने अपने संबोधन में वन्यजीव सप्ताह के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने वन एवं पर्यावरण विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। केंद्र के निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि सात अक्तूबर तक चलने वाले इस सप्ताह में वन्यजीव संरक्षण रैली, स्वच्छता अभियान, निबंध प्रतियोगिता, हाथी दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएगी।