फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former Prime Minister Ch. Remembered the works of Charan Singh

Bijnor News: रालोद और किसान संगठनों ने धूमधाम से मनाया चौ. चरण सिंह का जन्मदिन

Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Ch. Remembered the works of Charan Singh
नजीबाबाद में चौ.चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अपना दल एस के कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। रालोद और किसान संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने चौ. चरण सिंह के किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद की संजीवनी नर्सरी में रालोद नेता सरदार बलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में चौ. चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह किसानों के मसीहा रहे। उन्होंने भारत के कृषि उत्थान और किसानों के हित के लिए पूरा जीवन लगा दिया। संगोष्ठी में ब्रजराज सिंह एड., चौ. महिपाल, मनमोहन सिंह, विजय आर्य, रतन सिंह, सुमन कुमार, योगेश, सर्वजीत, रामप्रसाद आदि ने चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती में सुधीर चौधरी के कृषि सेवा केंद्र पर चौ. चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। रालोद नेता चौ. किशन सिंह, सरदार बुध सिंह, गजेंद्र सिंह, कुशल पाल, सुरेंद्र सिंह, डालचंद, हरीश चौधरी, राजीव कुमार, तिलक कुमार, नवीन राजपूत, विपिन चौधरी ने चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed