{"_id":"614236a58ebc3ebd897ef6a4","slug":"former-mp-said-priority-is-given-to-development-works-in-bjp-governments-nazibabad-news-mrt556387420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले पूर्व सांसद, भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले पूर्व सांसद, भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को तरजीह
विज्ञापन
नजीबाबाद के शेखपुर गढू में सभा करते पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले पूर्व सांसद, भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को तरजीह
नजीबाबाद। भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए सरकार की कई विकास योजनाएं दीं। ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार दिए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को हमेशा तरजीह दी जाती है।
ग्राम पंचायत शेखपुर गढू के ग्राम प्रधान धूम सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार और पूर्व प्रधान नृपेंद्र कुमार सीटू की ओर से पूर्व सांसद के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना, उज्ज्वला योजना, संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं सहित सरकार की अनेक विकास योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के मिशन 2022 को साकार बनाने की अपील की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार ने विचार रखे। ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान धूम सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, नृपेंद्र सीटू, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अवतार सिंह, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।