{"_id":"65eca1183c6bfe677903f235","slug":"former-mla-lavkush-kumar-nominated-as-member-of-national-scheduled-caste-commission-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120493-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पूर्व विधायक लवकुश कुमार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पूर्व विधायक लवकुश कुमार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोनीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। सरकार ने नगीना के पूर्व विधायक लवकुश कुमार को बड़ा सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया है।
ग्राम अलेहेदादपुर निवासी किसान रिसाल सिंह के घर में दो सितंबर 1968 को जन्मे लवकुश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मक्खू वाला के प्राइमरी स्कूल में हुई। इंटर तक की शिक्षा एम एम इंटर कॉलेज से करने के बाद उन्होंने स्नातक हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से किया। 1989 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले लवकुश कुमार को 1998 के नगीना विधानसभा के हुए उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। वे विधायक बनने में कामयाब हो गए थे। 2007 व 2012 में भी भाजपा ने उन्हें नगीना विधानसभा से चुनाव लड़वाया था। लवकुश कुमार को पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम क्षेत्र का महामंत्री भी बनाया था। वर्तमान में वे चांदपुर विधानसभा में प्रभारी का कार्य देख रहे हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। पूर्व विधायक लवकुश कुमार ने कहा कि उन्हें मंत्रालय से सोमवार को शपथ लेने के लिए बुलाया गया है।