फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former member of Public Service Commission AK Gupta passes away

लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य एके गुप्ता का निधन

Tue, 01 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former member of Public Service Commission AK Gupta passes away
लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य एके गुप्ता का निधन
विज्ञापन

नजीबाबाद। लोनिवि और राज्य सेतु निगम के उच्च पदों पर आसीन रहे लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य नजीबाबाद निवासी इंजी. एके गुप्ता का लखनऊ में निधन हो गया। वे काफी समय से कोरोना से संक्रमित थे। समाजसेवियों ने उन्हें विकास पुरुष बताते हुए उन्हें संवेदना व्यक्त की।
तहसील नजीबाबाद को कई फ्लाईओवर, मेडिकल कॉलेज और पुल निर्माण योजनाएं दिलाने वाले लोनिवि और राज्य सेतु निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 वर्षीय इंजी. एके गुप्ता का कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को लखनऊ में निधन हो गया। नजीबाबाद निवासी कानूनगो स्व. चंद्रभान गुप्ता के पुत्र इंजी. एके गुप्ता ने नजीबाबाद में पांच फ्लाईओवर, मालन नदी रपटा पुल, बालावाली पुल, बास्टा, हस्तिनापुर पुल निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के साथ तहसील को मेडिकल कॉलेज दिलाया।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद में इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले इंजी. एके गुप्ता को लोनिवि में चीफ इंजी. तथा राज्य सेतु निगम में उच्च पदों पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विधायक हाजी तसलीम अहमद, उद्योगपति साहू राकेश अग्रवाल, एएम वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन काजी आसिफ मुत्तकी, मुकेश सिंहा, संजय त्यागी एड., पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, डॉ. केसी मठपाल, डॉ. एके मित्तल, डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना ने जनपद बिजनौर को फ्लाईओवर और पुल निर्माण योजनाएं दिलाने वाले इंजी. एके गुप्ता के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed