फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former chairman Javed Aftab's bail plea canceled

सीएए के विरोध में हुए उपद्रव में जावेद आफताब की जमानत याचिका निरस्त

Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former chairman Javed Aftab's bail plea canceled
पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शिप्रा होटल में हुई तोड़फोड़ के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। इस मामले में जावेद आफताब जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की गई। इस पर सुनवाई की 31 जुलाई की तिथि निर्धारित करते हुए जिला जज जयश्री आहुजा ने प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है।
शिप्रा होटल के मालिक गौरव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे नगर पालिका के तिराहे की ओर से 200-250 उपद्रवी हाथों में लाठी, डंडे, लोहे की तलवारनुमा पत्ती, पत्थर व तमंचे लेकर सड़क पर दोनों ओर खड़े वाहनों, मकानों व दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए व आने जाने वाले लोगों से मारपीट करते हुए आ रहे थे। आरोपी होटल शिप्रा में भी आए और होटल के शीशे व होटल में खड़े वाहनों, होटल के अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की। होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने 33 लोगों को नामजद किया था। पुलिस विवेचना में इस मामले में पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब की सक्रिय भूूमिका सामने आई थी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जावेद आफताब की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट से हिरासत में लेने का प्रार्थना पत्र दिया
बिजनौर। सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए सात मामलों में जावेद आफताब की सक्रिय भूमिका पाई गई थी। इनमें से शिप्रा होटल के मामले में बृहस्पतिवार को जमानत याचिका निरस्त कर दी गई है। एक मामले में जावेद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं। बाकी मामलों में जावेद आफताब की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उन्हें इन पांचों मामलों में न्यायिक हिरासत में ले लिया जाए। इस पर सीजेएम दिलीप सचान ने उन्हें अन्य पांच मामलों में भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जान का खतरा, एनकाउंटर की जताई आशंका
बिजनौर। पुलिस की गाड़ी में बैठे जावेद आफताब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वे किसी से कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है। उनके साथ सरासर ज्यादती हो रही है। लगातार उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने बहुत अच्छे ग्राउंड मानते हुए उन्हें जमानत दी थी। जमानत होने के बाद प्रशासन बौखला गया और लगातार उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा रहा है। उन्हें अपनी जान का बहुत खतरा है। कहा कल जब उनका रिलीज ऑर्डर चला गया तो अस्थायी जेल के सामने करीब 100-150 पुलिसकर्मी, 25-30 गाड़ी, सीओ रैंक के तीन अधिकारी वहां मौजूद थे। उनका ये प्लान था कि वे उन्हें उठाकर गाड़ी में डाल लें और उनका एनकाउंटर कर दें। उन्हें अपनी जान का खतरा है। ये भी डर है कि कहीं वे झूठेे मुकदमात में या एनएसए जैसी चीज में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed