{"_id":"6a31a215a77d25734104d9bf","slug":"forest-worker-injured-while-trying-to-catch-leopard-by-laying-a-trap-bijnor-news-c-27-1-bij1007-182509-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जाल डालकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास में वनकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जाल डालकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास में वनकर्मी घायल
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव उधोवाला के पास गन्ने के खेत में जख्मी गुलदार को पकड़ने के दौरान घायल वन रक्षक म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ । गांव उधोवाला के पास गन्ने के खेत में जख्मी हालत में पड़े गुलदार को जाल डालकर पकड़ने का प्रयास कर रहे दो वनकर्मी ट्रैक्टर से नीचे आ गिरे। गुलदार ने वन रक्षक मुजीबुर्रहमान पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। हालांकि नीचे गिरे वन कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के ऊपर जाल डाल दिया। वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े सात बजे खेत में जाल में फंसे जख्मी गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया।
मंगलवार को गांव उधोवाला निवासी अशोक कुमार के खेत में नाली में पड़े एक गुलदार को देखा गया। इस पर ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार टस से मस नहीं हुआ। पता लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गुलदार धीरे-धीरे सरकता हुआ गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों को गुलदार के जख्मी होने की आशंका हुई। इस पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, जिसमें वन दरोगा सुनील राजौरा, वन रक्षक मुजीबुर्रहमान, विवेक तथा वाच्य आदि शामिल थे। वन विभाग की टीम जाल लगा ट्रैक्टर लेकर गन्ने के खेत में चली गई। वन रक्षक मुजीबुर्रहमान तथा विवेक कुमार जाल लेकर ट्रैक्टर की छत पर चढ़ गए। उन्होंने गुलदार पर जाल डालने का प्रयास किया लेकिन गुलदार ने जख्मी होने के बावजूद वन कर्मियों पर दो-तीन बार हमले का प्रयास किया। ट्रैक्टर पर जाल लगा होने के कारण हमला करने में असफल रहा। इसके बावजूद गुलदार लगातार गुर्राता रहा।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की छत छत पर चढ़े दोनों वन रक्षक गुलदार पर जाल डालने का प्रयास करते रहे। वहीं ट्रैक्टर बढ़ाते वक्त झटका लगने से वन रक्षक मुजीबुर्रहमान नीचे गिर गए। इस पर गुलदार ने वन रक्षक के मुंह तथा कंधे पर पंजों से हमला कर दिया। इसी बीच वन रक्षक विवेक कुमार भी ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। दोनों वन रक्षकों ने संभलते हुए गुलदार को काबू किया और उसके ऊपर जाल डाल दिया। वहीं झटका लगने से वन दरोगा सुनील राजौरा का सिर भी ट्रैक्टर की छत से टकरा गया और वह भी घायल हो गए।
वन मुजीबुर्रहमान को लेकर सीएचसी में चिकित्सक ने एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े सात बजे खेत में जाल में फंसे जख्मी गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। इस मौके पर आसपास के कई गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर अपने साथ ले गई।
इस दौरान कई युवा गुलदार के पिंजरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब छह वर्ष है। गुलदार को पीली डैम स्थित वन चौकी ले जाया गया है। क