{"_id":"62e97169a47ab844585a711d","slug":"forest-inspector-dies-in-road-accident-bijnor-news-mrt599569468","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत
नूरपुर (बिजनौर)। मंगलवार की दोपहर अमरोहा मार्ग पर ग्राम लिंडरपुर के पास किसी भारी वाहन की चपेट में आकर वन दरोगा की मौत हो गई। मृतक दरोगा बढ़ापुर में तैनात थे और वह बाइक द्वारा घर से ड्यूटी पर जा रहे थे।
अमरोहा जनपद के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी चंद्रभान सिंह (59) वन दरोगा के पद पर बढ़ापुर में तैनात थे। मंगलवार की दोपहर वह बाइक द्वारा घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर गांव लिन्डरपुर के पास उनकी बाइक को किसी भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में चंद्रभान सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई पता नही चला। सूचना पर मृतक दरोगा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। समाचार भेजे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।