{"_id":"e776fc4b9ec729c960187e23de4351c3","slug":"forest-fire-caused-chaos-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन में लगी आग पर कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन में लगी आग पर कोहराम मचा
ब्यूरो/अमर उजाला, भागूवाला
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में लगी आग को ग्रामवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। वन अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद किसी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटना गंवारा नहीं किया।
राजगढ़ वन रेंज की सबलगढ़ बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई थी। वन क्षेत्र से सटे किसानों साजिद हुसैन, मोनवेद, शबनम परवीन, मो.सालिक के गन्ने के खेतों में तेजी से आग फैल गई। हालांकि किसानों व आसपास के गांववासियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों का करीब 50 बीघा गन्ना आग की भेंट चढ़ चुका था।
उधर, आरक्षित वन क्षेत्र में आग निरंतर लगी रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेतों तक भी न पहुंच पाने पर क्षेत्रीय किसान चिंतित हो गए। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम ग्रामवासियों को एकत्र कर जंगल क्षेत्र में लगी आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
ग्रामवासियों मो.अख्तर, तसलीम अहमद, खुर्शीद अहमद, मो.इकबाल, जुल्फकार, मो.अनीस आदि ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू न पाया जाता, तो प्रकृति की अनमोल धरोहर वन संपदा को भारी क्षति पहुंचती। साथ ही जंगल से सटे खेतों और कुछ फासले पर स्थित आबादी को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका थी।
खेत में आग लगने पर लाखों की क्षति झेल चुके किसानों का कहना था कि उन्होंने जंगल में आग लगने की सूचना राजगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक को दी, लेकिन उनके द्वारा आग बुझाने के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उधर, ग्रामवासियों ने बताया कि उनके आग बुझाने तक वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
शोक जताया ः बिजनौर। बैटरी रिक्शा चालक एसोसिएशन संरक्षक जकी अंसारी के देहांत पर शोक व्यक्त किया गया। महामंत्री नानकचंद खेड़ा, हाजी दानिश, अध्यक्ष अबरार अहमद मौजूद रहे।