{"_id":"60e4a2048ebc3ef6251955a1","slug":"forest-department-clerk-murdered-with-knives-bijnor-news-mrt546190769","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के लिपिक की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के लिपिक की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। अमरोहा वन विभाग में तैनात एक लिपिक पर रविवार रात बदमाशों ने घर लौटते समय चाकुओं से हमला कर दिया। घायल लिपिक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव मौज्ज्मपुर जैतरा निवासी भानुप्रताप (21 ) अमरोहा वन विभाग में तृतीय श्रेणी का कर्मचारी था। उसकी नियुक्ति अपने पिता उमेश प्रताप के स्थान पर हुई थी। रविवार रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रात के 10 बजे जब वह ऊमरी-सरकथल माधो के बीच पहुंचा तो बाइक से आए दो युवकों ने उसे रोक कर चाकुओं से हमला कर दिया तथा फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भानुप्रताप को धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।