Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Foreign investment is happening in entire Uttar Pradesh including Bijnor: Kapil

बिजनौर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहा विदेशी निवेश : कपिल

Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Foreign investment is happening in entire Uttar Pradesh including Bijnor: Kapil
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में यूपी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मेले में गर्भवती महिलाओ
बिजनौर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उप्र व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज यूपी अपराध, भय मुक्त होकर विकास व मजबूत अर्थ व्यवस्था के रूप में उभरा है। अब यूपी में 24 घंटे बिजली, सड़कों का जाल, एयर की अच्छी कनेक्टिविटी है। यहीं कारण है कि बिजनौर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेशक निवेश कर उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्र के दस व प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर इंदिरा बाल में आयोजित मेले का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा और सुशासन की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसमें बिजनौर समेत प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन भी मिला रहा है। कहा कि उप्र बहुत जल्द एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने वाला राज्य होगा। उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनकर उभरा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री ने पुलिस वैन एवं बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया। डीएम जसजीत कौर ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। राज्यमंत्री ने बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, डेमो चेक का वितरण किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में कन्या जन्मोत्सव, स्वागत गीत, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्योहारा में खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप्र कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर प्रियंकर राणा, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने फीता काटकर किया।
रेहड़ ब्लाक कासमपुरगढ़ी आयोजित मेले का शुभारंभ विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कोतवाली देहात ब्लॉक के सभागार में हुए तीन दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। हल्दौर ब्लॉक कार्यालय सभागार कक्ष में मेले का शुभारंभ नहटौर विधायक ओमकुमार ने किया।

स्टाल लगाकर किया अपने कार्यों का गुणगान

तीन दिवसीय मेले में कृषि, गन्ना, आंगनबाड़ी, लोक निर्माण, सहकारिता, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, विदुर ब्रांड आदि विभागों की ओर से स्टाल लगाकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।
चांदपुर/नजीबाबाद। जलीलपुर ब्लाक पर आयोजित मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पुत्र कपिल कुमार ने किया। मेले में श्रम विभाग, शिक्षा विभाग का स्टाल, विदुर ब्रांड उत्पादन आदि के स्टॉल लगाए गए।

नजीबाबाद ब्लॉक में सुशासन संगोष्ठी और प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति प्रदर्शित की गई। मेले में मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, एसडीएम विजय शंकर, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ दीपक तेवतिया की उपस्थिति में किया।
स्टाॅल पर रोबोट, वर्किंग तोप के मॉडल किए प्रदर्शित
बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय आईटीआई बिजनौर द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी। स्टॉल पर आईटीआई के विद्यार्थियों ने रोबोट, वर्किंग तोप आदि मॉडल की जानकारी दी।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप चौधरी, सदर विधायक सूची चौधरी, जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, हरजिंदर कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed