फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Foreign breed cows became the first choice of cattle ranchers in the district

देशी गायों का बढ़ा रूझान लेकिन विदेशी गाय अब भी ज्यादा

Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Foreign breed cows became the first choice of cattle ranchers in the district
विदेशी नस्ल की गाय बनीं जिले के पशुपालकों की पहली पसंद
विज्ञापन

बिजनौर। देशी गायों की संख्या बढ़ाने के तमाम प्रयास के बावजूद विदेशी एचएफ व जर्सी गाय अब भी जिले में किसानों के लिए पहली पसंद बनी हैं। हालांकि किसान अब धीरे-धीरे देशी गायों की ओर रुख कर रहे हैं, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में देशी गायों की संख्या में वृद्धि हुई है।
बिजनौर जिला खेती के लिए जाना जाता है। खेती के साथ दुग्ध उत्पादन सबसे प्रमुख व्यवसाय है। किसान दुग्ध उत्पादन के लिए गाय, भैंस पालते हैं। पहले जिले में भैंस ज्यादा पाली जाती थीं लेकिन अब गायों की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है। पहले जिले में देशी और विदेशी गायों की संख्या लगभग एक सी थी। कुछ साल पहले जिले के किसानों ने दुग्ध उत्पादन का काम बढ़ाया तो विदेशी प्रजाति की गाय एचएफ व जर्सी को अपना लिया। इन गायों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी। इस बीच भाजपा सरकार ने किसानों को देशी गाय पालने के लिए प्रेरित करना शुरू किया। किसानों अब धीरे धीरे देशी गायों की ओर लौट रहे हैं लेकिन अब भी इनकी संख्या विदेशी गायों से कम ही है। पशुपालन विभाग द्वारा हुई पशुगणना में ये आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि मंडल के बाकी जिलों के किसान देशी गाय के पालन में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वहां देशी गायों की तादाद विदेशी गायों से ज्यादा है।
विज्ञापन

2007 की पशु गणना के आंकड़े
जिला विदेशी गाय देशी गाय कुल
बिजनौर 136040 133776 266982
मुरादाबाद 31148 173937 205085
रामपुर 23544 128851 152395
अमरोहा 18685 111448 130133
2020 की पशु गणना के आंकड़े
जिला विदेशी गाय देशी गाय कुल
बिजनौर 197265 181025 378290
मुरादाबाद 80457 96477 176934
रामपुर 38769 67327 106096
अमरोहा 103197 113452 216649
नोट: आंकड़े पशुपालन विभाग से लिए गए हैं।
साहिवाल है पहली पसंद
देशी प्रजाति में मुख्य रूप से साहिवाल गाय किसान पाल रहे हैं। इसके अलावा कुछ किसानों के पास गिरि गाय भी है। विदेशी प्रजाति में मुख्य रूप से जर्सी व एचएफ गाय पाली जा रही हैं। देशी गाय में बीमारी नहीं आती हैं जबकि विदेशी गाय बांझपन का शिकार हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी गाय के दूध के दाम ज्यादा
गायों का दूध डेरियों पर फेट के आधार पर बिकता है। विदेशी गाय का दूध मात्रा में तो ज्यादा होता है लेकिन इसमें गाढ़ापन कम होता है। इसके दूध की कम कीमत मिलती है। देशी गाय के दूध का दाम भैंस के दूध के बराबर भी मिल जाता है।

देशी गायों को भी अपना रहे किसान
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पशुगणना के आधार पर विदेशी गायों व क्रॉस ब्रीड की संख्या देशी से ज्यादा है। किसान अब देशी गाय पालने पर भी जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed