फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forced to make the proposed Brahmin Mahakumbh historic in Moradabad

Bijnor News: मुरादाबाद में प्रस्तावित ब्राह्मण महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए ताकत झोंकी

Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Forced to make the proposed Brahmin Mahakumbh historic in Moradabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ रा. के जिला अध्यक्ष राजवीर शर्मा ने ब्राह्मणों से एक दिसंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किए जाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष ने रविवार को वार्ता के दौरान कहा कि संगठन की ओर से ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने के लिए हर गांव में पहुंचकर ब्राह्मणों से संपर्क किया जा रहा है। जब तक ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास नहीं कराएगा, तब तक समाज का भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने ब्राह्मणों से आपसी मतभेदों को भुलाकर एक होने की अपील की। कहा कि आज आरक्षण की वजह से ब्राह्मण समाज कई दशक पीछे चला गया है। योग्य ब्राह्मण समाज के युवक युवतियां सरकारी नौकरियों में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था पर तंज कसते हुए सरकार से इस व्यवस्था को खत्म करने और जनसंख्या नियंत्रण पर काबू पाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की तरक्की के लिए घातक होती जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून न बनने की वजह से जातियां असंतुलित होती चली जा रही हैं। इसके दुष्परिणाम देश के लोगों को भगत ने पड़ रहे हैं। इस दौरान अतुल कुमार, पंकज कुमार, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed