फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   For transfer of teachers on dharna

शिक्षकों का तबादले के लिए धरना-प्रदर्शन

Thu, 29 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
For transfer of teachers on dharna
उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ को संबोधित करते महामंत्री पुनीत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर  मेंपरिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के तबादले कराने को लेकर बुधवार को उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद संघ ने प्रभारी बीएसए पी के शर्मा को मांग पत्र और डीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें शिक्षकों का तबादला कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में करीब तीन हजार शिक्षकों ने तबादला कराने के लिए बीएसए को अर्जी दी है।  विधान सभा चुनाव के नजदीक होने को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर जल्दबाजी में कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया था तो बुधवार को उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत चौधरी, जिलाध्यक्ष अहतशाम अहमद, महामंत्री अजयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पोपेंद्र सिंह व संरक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर प्रभारी बीएसए पी के शर्मा को एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें शिक्षकों को जल्द ही तबादले का लाभ देने की मांग की है।  प्रभारी बीएसए की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। बाद में शिक्षक डीएम से भी मिले और शिक्षकों का तबादला कराने की मांग की। मांगपत्र में शिक्षकों को बोनस और अन्य मांग भी पूरी करने को कहा गया है। इससे पूर्व धरना स्थल पर सुधीर तोमर, संदीप शर्मा, तुषार चंद्र साना, विनीता राठी, चारु रावत, बुंदू खां, अमित चौधरी, मुकेश कुमार, देवेंद्र अहलावत सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed