Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Footprints found in the field, leopard nowhere to be found

Bijnor News: खेत में मिले पदचिह्न, गुलदार का कहीं पता नहीं

Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Footprints found in the field, leopard nowhere to be found
कादराबाद। गांव जामुनवाला में गुलदार के हमले में हिदायतपुर निवासी क्रांति देवी की मौत के छठे दिन बुधवार को भी गुलदार वन विभाग की पकड़ से बाहर है। बुधवार को एक खेत में गुलदार के पदचिह्न देखे गए लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। वहीं, ग्रामीणों में गुलदार का खौफ कम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को दो की जगह चार- चार मजदूर लेकर खेतों पर काम करने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह फिर से जाल लगा ट्रैक्टर व ड्रोन कैमरे लेकर गुलदार की तलाश की लेकिन जामनवाला में केवल गुलदार के पदचिह्न ही मिल सके। यहां ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की गई लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। हिदायतपुर निवासी सुनील, अशोक, रंजीत, महेश आदि का कहना है की खेतों में काम नहीं रोका जा सकता है। इसके चलते अधिक लोगों को लेकर खेतों पर जाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर खेती की लागत पर पड़ेगा। लेकिन कहीं भी ड्रोन कैमरे में गुलदार दिखाई नही दिया। इस दौरान वन दरोगा सतबीर सिंह, अनिल कुमार, वन रक्षक मोहित कुमार, अंकित, विवेक, मोहम्मद अब्बास, मजीद व ड्रोन ऑपरेटर मोहम्मद अनीस मौजूद रहे। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है की जामुनवाला जारत के समीप हुई महिला की मौत के स्थान के आसपास के खेतों में गुलदार के पदचिह्न मिले हैं। गुलदार की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

खेतों में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत
अफजलगढ़। गांव माननगर निवासी मुन्ने सिंह के खेत में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बुधवार सुबह गांव निवासी टिकेंद्र, रविंद्र, जय सिंह, सतपाल आदि किसान गन्ना छीलने रामगंगा नदी के पार गए थे। तभी उनके सामने गुलदार आ खड़ा हुआ। पहले तो ग्रामीण गुलदार को देखकर घबरा गए फिर किसानों ने शोरशराबा कर गुलदार को वहां से भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार खेतों पर आ रहा है, जिस कारण उनका खेतों पर जाना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed