{"_id":"5ea9b41d8ebc3e90955a6a6f","slug":"foot-march-led-by-sp-city-and-adm-nazibabad-news-mrt479719758","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
नजीबाबाद में फ्लैग मार्च निकालते एसपी सिटी और एडीएम
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
नजीबाबाद/जलालाबाद। प्रशासन ने हर्सवाड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र से 15 लोगों को जीआईसी भागूवाला केंद्र पर क्वारंटीन कराया। एसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में नगर में पैदल मार्च निकाला गया।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीन कुुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में नजीबाबाद में देर शाम पुलिस और प्रशासन ने पैदल मार्च निकाला। हर्सवाड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र से 13, लुकादड़ी और समीपुर से एक-एक ऐसे व्यक्ति को चिह्नित कर बुधवार को प्रशासन ने क्वारंटीन के लिए कब्जे में लिया जो मोबाइल तथा अन्य माध्यमों से हर्सवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के संर्पक में रहे। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे के साथ रेलवे स्टेशन चौराहे से नगर में पैदल मार्च निकाला, जो रेलवे स्टेशन रोड, मोटा आम, रम्पुरा, बालक राम स्ट्रीट होता हुआ थाने पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में सराय चौकी प्रभारी जोगेंद्र तेवतिया, जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।