{"_id":"5ed693168ebc3e90813bfefc","slug":"food-safety-officer-raid-dairy-seal-in-irregularity-nazibabad-news-mrt4845542119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 सुरक्षा के प्रति लापरवाही,डेयरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 सुरक्षा के प्रति लापरवाही,डेयरी सील
विज्ञापन
नजीबाबाद में सोमवार की रात डेयरी को सील कराते खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, अनियमितता में डेयरी सील
नजीबाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नजीबाबाद की एक डेयरी पर छापा मारकर कोविड-19 सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में डेयरी सील कर दी। डेयरी का पंजीकरण भी निलंबित कर दिया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने सोमवार शाम आनंद डेयरी पर छापा मारा। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोविड-19 के संबंध में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में डेयरी का पंजीकरण निलंबित कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी पर उपलब्ध खाद्य सामग्री दूध, पनीर आदि की बिक्री के दौरान डेयरी संचालक विमल विज द्वारा ग्लब्ज, मास्क आदि का प्रयोग न करने, सैनिटाइजर न रखने, सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाह होने सहित अनेक आरोप लगाते हुए डेयरी सील कर दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच के लिए दूध का नमूना भी लिया। बताया जाता है कि डेयरी संचालक द्वारा खाद्य पदार्थों की बिक्री और कोविड-19 सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने की जिला प्रशासन को भेजी गई शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।