फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food Festival: People got ration in bags

अन्न महोत्सव: थैलों में मिला लोगों को राशन

Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Food Festival: People got ration in bags
नजीबाबाद में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन राशन वितरित करते। - फोटो : NAZIBABAD
अन्न महोत्सव: थैलों में मिला लोगों को राशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। अन्न महोत्सव के आयोजन में राशन की दुकानों से कार्ड धारकों को अनाज और हैंड बैग वितरित किए गए।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रशासन की निगरानी में अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल और हैंड बैग निशुल्क वितरित किए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके शर्मा, एसडीएम परमानंद झा ने जलालाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में राशन की दुकानों पर आयोजित अन्न महोत्सव में पात्र राशन कार्ड धारकों को अनाज बैग आदि का वितरण किया।

भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, रामपाल, अतुल रुहेला, शुभम ग्रोवर, दीपक कर्णवाल, विक्रांत चौधरी, राजकिशोर, बिट्टू भटनागर, प्रफुल्ल वशिष्ठ, विक्रम सिंह खोबे, लक्ष्मीकांत शर्मा, रमेश सिंह, हिमांशु तायल ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र की राशन की दुकानों से अन्न महोत्सव के अंतर्गत पात्रों को राशन आदि सामग्री वितरित की। नगर में आंगनबाड़ी ललिता सैनी, भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी, मोहन लाल ने गुलाम रसूल राशन डीलर के यहां अनाज आदि वितरित किया। उधर ग्राम मथुरापुर मोर में ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद, कमला शर्मा, इंदु नेगी, गुरजीत सिंह काका, सरोज देवी, मुकेश राजपूत के नेतृत्व में अन्न महोत्सव के अंतर्गत राशन वितरित किया गया।

जलालाबाद में अन्न महोत्सव पर राशन वितरित करते एसडीएम परमानंद झा।

जलालाबाद में अन्न महोत्सव पर राशन वितरित करते एसडीएम परमानंद झा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मकबरा में राशन वितरित करते भाजपा नेता।

नजीबाबाद के मकबरा में राशन वितरित करते भाजपा नेता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed