{"_id":"586553c94f1c1b741aeedadc","slug":"following-the-inauguration-of-the-office-bdhapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ापुर ब्लाक कार्यालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ापुर ब्लाक कार्यालय का किया लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर विकास खंड के कार्यालय का शुभारंभ करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में डीएम जगतराज ने बढ़ापुर विकास खंड के अस्थायी कार्यालय का लोकार्पण किया। डीएम ने सीडीओ को ब्लॉक भवन के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए। डीएम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात किए कर्मचारियों को शुक्रवार से विकास खंड के समस्त कार्य आरंभ करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बढ़ापुर को नया विकास खंड घोषित कर क्षेत्रवासियों को एक सौगात दी है। बृहस्पतिवार को डीएम जगतराज ने ग्रामीण बांसोवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में अस्थायी कार्यालय का शुभारंभ किया। डीएम ने पीएचसी प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में ग्राम प्रधानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से शासन को तीन विकास खंड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें बढ़ापुर को नया विकास खंड का तोहफा मिला है। अब ग्राम प्रधानों व क्षेत्रवासियों को कोतवाली ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। डीएम ने बताया कि नवनिर्मित बढ़ापुर विकास खंड व विकास कार्यों के लिए जनवरी 2017 में रिलीज होने वाले लगभग पांच करोड़ की धनराशि को दिसंबर माह मे ही इसलिए अवमुक्त कर दिया है।
चुनाव आचार संहिता से पूर्व ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में विकास कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ प्रदीप कुमार को जल्द भूमि तलाश कर विकास खंड बढ़ापुर के भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के आदेश दिए। सीडीओ, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, अभय कुमार विश्नोई, सीआरसी भूपेंद्र सिंह व शुजाउदृदीन आदि मौजूद रहे। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक आदि रहे।