फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Following the child's emotional plea, officials had the road measured.

Bijnor News: बच्चे की भावुक मांग के बाद अधिकारियों ने कराई रास्ते की पैमाइश

Wed, 11 Mar 2026 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Following the child's emotional plea, officials had the road measured.
कासमपुरगढ़ी। कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड की सड़क का निर्माण कराने की मांग करते हुए पांच वर्षीय बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल सहित टीम मौके पर पहुंची और मार्ग की पैमाइश की।
विज्ञापन

मार्ग की बदहाली से तंग पांच साल के बच्चे ने हाथ जोड़कर डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी। सड़क के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दशक से मुख्य मार्ग उपेक्षा का शिकार है। कहने को तो यह बस स्टैंड के पास है, लेकिन इसकी हालत खस्ता है। हल्की सी बारिश होते ही पूरी सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मासूम बच्चे का कहना था कि सड़क खराब होने के कारण स्कूल जाने में बहुत मुश्किल होती है। बरसात में गिर जाते हैं और हमारी ड्रेस गंदी हो जाती है। इस मामले को उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए लेखपाल सहित ब्लाॅक से टीम को मौके पर भेजा। बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि मौके पर चार फिट ही रास्ता है। टीम मौके पर गई थी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं इस रास्ते का निर्माण कराए जाने के संबंध में कासमपुर गढ़ी की ग्राम प्रधान गुलशन जहां की ओर से भी एक पत्र क्षेत्र पंचायत प्रमुख को भेजा गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मार्ग की लंबाई 100 मीटर है जो कच्चा है। उन्होंने सीसी रोड तथा नाली निर्माण की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगो की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed