{"_id":"673ce0f319d50e91e302f284","slug":"fog-slowed-down-the-speed-of-trains-many-arrived-late-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-136222-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई देर से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई देर से पहुंचीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पिछले कई दिनों से कोहरा छाए रहने का सिलसिला जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। खासकर लंबी दूरी में चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय समय से स्टेशनों पर नहीं पहुंच रहीं है। उधर, हाईवे पर भी रात में वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।
मंगलवार को लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बिजनौर रेलवे स्टेशन पर दस बजकर 25 मिनट पर पहुंची। इसके आने का तय समय सुबह नौ बजे है। करीब सवा घंटा की देरी से चलने के कारण रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इसके अलावा दिल्ली से चलकर कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस भी चालीस मिनट की देरी से बिजनौर पहुंची। पैसेंजर ट्रेनें भी अपने तय समय पर नहीं चल रही है। बता दें कि कोहरे की वजह से रेल यातायात पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार की देर शाम से ही कोहरा छा गया था। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकली। रात में कोहरा छाए रहने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों ने बड़ी सावधानी से वाहनों को आगे बढ़ाया।
मंगलवार की सुबह दस बजे धूप निकली तो अधिकतम तापमान में मामूली उछाल आया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री बना हुआ था। पांच डिग्री का इजाफा हुआ।
मगर, रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को 10.2 डिग्री बना हुआ था।