फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog reduced sugar recovery

कोहरा ने कम कर दी चीनी मिलों की रिकवरी

Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fog reduced sugar recovery
कोहरे में कम हो गई चीनी की रिकवरी
विज्ञापन

बिजनौर। दिसंबर में हाड़ कंपाती ठंड ने चीनी मिलों पर भी जमकर सितम ढाया है। ठंड में गन्ने से होने वाली चीनी की रिकवरी प्रति क्विंटल .30 प्रतिशत तक कम हुई है। यानि प्रति क्विंटल बनने वाली चीनी में 300 ग्राम चीनी कम बनी है। जबकि एक क्विंटल गन्ने में 12 किलो चीनी प्राप्त हो रही थी। चीनी मिलों को इससे काफी नुकसान हुआ है। मौसम साफ होने पर रिकवरी के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिले की सभी नौ चीनी मिल पूरी क्षमता से गन्ना पेराई कर रही हैं। जिले में सबसे पहले बिलाई चीनी मिल अक्तूबर के आखिरी में चली थी। इसके बाद जिले की सभी नौ चीनी मिलों ने दस नवंबर तक पेराई शुरू कर दी थी। जिले की चीनी मिलों में प्रतिदिन करीब छह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। चीनी मिलों को इस साल रिकवरी 14 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है, लेकिन पहले दो दिन की बारिश और अब कई दिन तक आए कोहरे ने मिलों की इस उम्मीद हो तोड़ दिया। कोहरे व बारिश से जिले की चीनी मिलों में रिकवरी .30 प्रतिशत तक गिर गई है। इससे चीनी मिलों के नुकसान हुआ है। वर्तमान में चीनी मिलों की रिकवरी 11.61 प्रतिशत आ रही है। कोहरा आने से पहले तक रिकवरी 12 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक यशपाल सिंह के अनुसार अब मौसम अच्छा होने लगा है, एक दो दिन की धूप में रिकवरी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे होता है नुकसान
पौधे की पत्तियां धूप निकलने पर प्रकाश संशलेषण की क्रिया के जरिये खाना बनाती हैं। गन्ने के पौधे में सुक्रोज व ग्लूकोज दो पदार्थ होते हैं। ग्लूकोज गन्ने के पौधे की खुराक होता है। सुक्रोज से चीनी बनती है। प्रकाश संशलेषण न होने पर गन्ना अपने अंदर मौजूद सुक्रोज को ग्लूकोज में परिवर्तित करके उसे खाने लगता है। बारिश या कोहरे की वजह से कई दिन तक धूप नहीं निकली। इससे पौधे ने यही प्रक्रिया अपनाई। इससे मिलों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल रिकवरी
धामपुर 11.20
स्योहारा 12
बिलाई 12.01
बहादरपुर 12.72
बरकातपुर 11
बुंदकी 11.20
चांदपुर 11.15
बिजनौर 11.10
नजीबाबाद 12.15
नोट : रिकवरी के आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed