फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog killed bike rider

कोहरे ने ली बाइक सवार की जान

Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fog killed bike rider
गांव अम्हेड़ा स्थित आंबेडकर चौक पर बाइक और दुग्ध वाहन की हुई टक्कर
विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था, दुग्ध वाहन चालक हुआ फरार
हल्दौर। कोहरे के कारण गांव अम्हेड़ा में एक दुग्ध वाहन व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने हुए था। लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने हुए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

गांव सल्लाहपुर निवासी नसीम अहमद का पुत्र साहिल (16) कस्बा हल्दौर के पोखर बाजार में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे साहिल बाइक से हल्दौर में दुकान पर काम करने जा रहा था। एक दूध की कैनों से लदा छोटा हाथी बिजनौर से गांव अम्हेड़ा होकर नूरपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुग्ध वाहन और बाइक की गांव अम्हेड़ा में स्थित आंबेडकर चौक पर जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के दौरान मौके पर घना कोहरा छाया हुआ था और मृतक के परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराए बिना पुलिस से पंचनामा भरवाकर शव को अपने साथ घर ले गए। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed