फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flyover construction got green signal at Nagina intersection gate

Bijnor News: नगीना चौराहा फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण को मिली हरी झंडी

Thu, 06 Apr 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Flyover construction got green signal at Nagina intersection gate
सेंट मेरी फाटक पर सर्वे पूरा, जमीन की उपलब्धता पर चल रहा मंथन
विज्ञापन


जिले में 14 फाटकों पर बनेंगे अंडरपास और फ्लाईओवर, तैयारी शुरू



विकास की बात



फोटो..



अमन कुमार शर्मा

बिजनौर। जिले में रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है। फ्लाईओवर बनाने के लिए सभी फाटकों का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। सर्वे में नगीना चौराहे के फाटक पर फ्लाईओवर पास हो गया है। जबकि सेंट मेरी फाटक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए जमीन पर मंथन चल रहा है। इस फाटक के पास फ्लाईओवर बनाने के लिए जमीन की चौड़ाई पर्याप्त नहीं है।

बिजनौर में रेलवे लाइन पर सात फ्लाईओवर और सात अंडरपास का निर्माण कराया जाना है। सभी का सर्वे पूरा हो गया है। अंडरपास निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी फ्लाईओवर का सर्वे पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बिजनौर में दो, चांदपुर में दो, अम्हेड़ा में एक, स्योहारा में एक, धामपुर में एक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे होने के बाद जिले में छह फ्लाईओवर बनने का रास्ता साफ हो गया है। चक्कर रोड-सेंट मेरी फाटक के पास फ्लाईओवर बनाने के लिए चौड़ाई कम है। कम जमीन में सुविधा देने के लिए रेलवे विभाग अभी मंथन कर रहा है, जिससे फ्लाईओवर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट मेरी फाटक के पास करीब 14 मीटर चौड़ाई-

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पीडब्लूडी और रेलवे विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में फाटक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे किया था। जिसमें सेंट मेरी फाटक के पास जमीन की चौड़ाई करीब 14 मीटर बैठ रही है। जबकि फ्लाईओवर के लिए 18 मीटर चौड़ाई होना जरूरी है। फाटक के पास जमीन की कम होना फ्लाईओवर निर्माण में बाधा बन रहा है।



इन फाटकों पर बनाए जा रहे अंडरपास-



जिले में रेलवे लाइन पर सात जगहों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। फाटक संख्या 28 और 30 चांदपुर के पास खेड़की, फाटक संख्या 32 नंगली, फाटक संख्या 37 सलारपुर, फाटक 61 बिजनौर में कृष्णा बैंकेट हॉल के समीप, फाटक संख्या 67 झलरा हॉल्ट, फाटक संख्या 70 स्वाहेड़ी, फाटक संख्या 71 स्वाहेड़ी के पास में अंडरपास बनाए जा रहे हैं। रेलवे विभाग के मुताबिक इन अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।








वर्जन::

जिले में बन रहे फ्लाईओवर का सर्वे पूरा कर भेज दिया गया है। सेंट मेरी फाटक पर जमीन की चौड़ाई कम होने से फ्लाईओवर बनाने में बाधा है। इसलिए अभी फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। चौड़ाई के हिसाब से एक लाइन या फिर दो लाइन कैसा फ्लाईओवर बनेगा। इस पर काम किया जा रहा है।दिनेश शर्मा, सहायक मंडल अभियंता, रेलवे, नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed