{"_id":"6616f00f50382271d50c9dd4","slug":"flowers-of-prosperity-blossomed-in-the-fields-due-to-sumans-tenacity-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122012-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर। सुमन के तप से खेतों में खिले समृद्धि के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर। सुमन के तप से खेतों में खिले समृद्धि के फूल
Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। चैत्र शुक्ल पक्ष में मां भगवती दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। महिला किसान सुमन रानी कृषि क्षेत्र में कार्य कर एक अनोखी मिसाल पेश कर नारी सशक्तिकरण को नई राह दिखा रही हैं। सुमन रानी जैविक विधि से गन्ना, धान, बासमती चावल का उत्पादन कर रही है। वह अपने उत्पाद को जिले के लोकल और बाहरी बाजार के साथ ऑनलाइन भी बेच रही हैं।
नगीना के ग्राम मिरजालीपुर निवासी दीपक कुमार की पत्नी सुमन रानी ने परंपरागत खेती में तकनीकी व वैज्ञानिक विधि का प्रयोग किया, तो वह प्रगतिशील महिला किसान के साथ उद्यमी भी बन गई। वह जैविक विधि से न सिर्फ गन्ना बुवाई कर रही है, बल्कि रबी, खरीफ की फसलों को जैविक विधि से उत्पादित कर रही है। उनके उत्पादकों की बाजार में मांग भी है। केंचुआ खाद बनाने के अतिरिक्त जैविक खेती करती हैं। वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
- उत्पादों की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग कर बढ़ाई आय
सुमन रानी ने बताया कि गुड़, शक्कर, चावल, गेहूं, सरसों का तेल आदि उत्पादों की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग कर इंडिया मार्ट व स्थानीय बाजार में बेचतीं हैं। यही नहीं वह अपने यहां उत्पादित धान, बासमती चावल ऑनलाइन भी बेच रहीं हैं। सुमन ने बताया कि बासमती धान-1121 जिसकी औसत उपज तीन क्विंटल प्रति बीघा हुई है। उन्होंने चावल को ऑनलाइन 120 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचा है। वह पिछले दो साल से करीब 37 क्विंटल चावल बेच चुकीं हैं।
विज्ञापन
- कृषि मंत्री ने किया था सम्मानित
उनके उत्कृष्ट कार्य पर उत्तर प्रदेश दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने महिला किसान सुमन रानी को सम्मानित किया था। बिजनौर लौटने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
- ऑनलाइन वर्मी कंपोस्ट बिक रहा
प्रगतिशील महिला किसान सुमन रानी ने बताया कि खेती में प्रयोग करने के बाद बचने वाले वर्मी कंपोस्ट को ऑनलाइन बेच रही है। वर्मी कंपोस्ट को 15 रुपये प्रति किग्रा की दर से ऑनलाइन बेच रही हैं। केंचुए की बिक्री भी 475 रुपये प्रति किग्रा की दर से है।
- अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर आगे बढ़े
सुमन रानी जैविक विधि से फसलों का उत्पादन कर रही हैं। वह उत्पादित पदार्थों को पैकेजिंग कर ऑफलाइन और ऑनलाइन बिक्री कर रही है। वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। अन्य महिला किसानों को भी उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। - गिरीश चंद, उपकृषि निदेशक