फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Floodwaters destroyed village roads; the state highway was also damaged.

Bijnor News: बाढ़ के पानी ने तोड़ डाली गांव की सड़कें, स्टेट हाईवे भी टूटा

Tue, 11 Aug 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters destroyed village roads; the state highway was also damaged.
जलीलपुर में बाढ़ के पानी में आवागमन करते गांववासी स्रोत संवाद
-आबादी में उतर चुका है बाढ़ का पानी, खेत खलिहानों में बरकरार
विज्ञापन

-ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पानी कम होने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली से आवाजाही हुई चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर। यूं तो बाढ़ का पानी कम होने लगा है मगर जाते जाते निशानी छोड़ गया है। दरअसल पानी कम होने पर मालूम पड़ा कि सड़कें कट चुकी हैं। कहीं गहरे गड्ढे बने हैं तो कहीं पानी सड़क को काटकर चला गया है। उधर 11 गांव की आबादी में पानी उतरने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है। सड़कों पर पानी कम होने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली से आवाजाही चालू हो चुकी है, जोकि अभी तक नाव से हो रही थी।
इस बरसात में जलीलपुर क्षेत्र में दूसरी बार बाढ़ का सामना करना पड़ा है। दो दिन पहले तक पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही घंटों में 11 गांवों की आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई थी। रविवार से जलस्तर कम होना शुरू हुआ। सोमवार को मुजफ्फरपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर का खेड़ा, जलालपुर खादर और रायपुर खादर सहित कई गांवों में ट्रैक्टर-ट्राॅली से आवागमन शुरू हो गया। संपर्क बहाल होने से ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस की है।
विज्ञापन

मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, जमालुदीनपुर खादर, खानपुर खादर, धींवरपुरा, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, सियाली, सुजातपुर खादर समेत करीब दो दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की फसलों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे फसलों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टेट हाईवे पर बनी खाई, आवागमन बंद
स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर पांडवनगर पुलिस चौकी के पास पानी के तेज बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की मिट्टी बह जाने से हाईवे पर गहरी खाई बन गई है। खाई वाले स्थान से अभी भी पानी का तेज बहाव हो रहा है। इसके चलते स्टेट हाईवे पर आवागमन बंद है।
हाईवे बंद होने से दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाले यात्रियों को दूसरे मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने खाई वाले स्थान पर चाली डालकर पैदल और बाइक निकलने के लिए अस्थायी रास्ता बना लिया है।
सियाली से सुजातपुर खादर और दत्तियाना से सुजातपुर खादर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन मार्गों पर आवागमन बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-----
लोगों को पहुंचा रहे मदद: एसडीएम
एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि एडीएम देवेंद्र पाल सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, पांडवनगर चौकी आदि का निरीक्षण किया गया है। प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है। साथ ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जलीलपुर में बाढ़ के पानी में आवागमन करते गांववासी स्रोत संवाद

जलीलपुर में बाढ़ के पानी में आवागमन करते गांववासी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed