फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flooded water on the highway's decaying road, traffic affected

हाईवे के खस्ताहाल मार्ग पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित

Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Flooded water on the highway's decaying road, traffic affected
नजीबाबाद में सेंट मैरी अस्पताल के निकट मुख्य मार्ग के गड्ढों में भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
हाईवे के खस्ताहाल मार्ग पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। हाईवे स्थित कोटद्वार मार्ग खस्ताहाल होने से राहगीरों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मंडावली क्षेत्र के मोहनपुर- काशीरामपुर संपर्क मार्ग भी बदहाल है।

नगर क्षेत्र में भारत सिनेमा फ्लाई ओवर उतरते ही सेंट मेरी हॉस्पिटल क्षेत्र में कोटद्वार हाईवे से जुुड़ा संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। दो पूर्व हुई वर्षा का पानी गड्ढों में भरने से वाहनों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढायुक्त मार्ग के निकट सेंट मेरी हॉस्पिटल स्थित है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे और लोनिवि की उदासीनता से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका है। गड्ढों में वाहन फंसने से अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। उधर, मंडावली क्षेत्र में मोहनपुर से कांशीरामपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर गड्ढायुक्त हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों रामशरण सिंह, सुशील शर्मा, मुनेश कल्याण सिंह, विजेंद्र सिंह, केसरी सिंह का कहना है कि क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों पर खनन सामग्री लेकर आने वाले ओवर लोड डंपर के आवागमन से मार्ग खस्ताहाल है।

मंडावली के मोहनपुर-काशीरामपुर का खस्ताहाल मार्ग।

मंडावली के मोहनपुर-काशीरामपुर का खस्ताहाल मार्ग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed