फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flood: Thousands of acres of crops destroyed from Balawali to Jalilpur

बाढ़ : बालावाली से जलीलपुर तक हजारों बीघा फसल बर्बाद

Fri, 19 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flood: Thousands of acres of crops destroyed from Balawali to Jalilpur
बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर के जंगल में मालन नदी के पानी से सूखी गन्ने की फसल। संवाद
बिजनौर/बेगावाला। इस बार बरसात में नदियां बार-बार उफन रहीं हैं। पहाड़ की बारिश से बैराज के तटबंध को खतरा ही नहीं बना हुआ है बल्कि खादर में फसलें चौपट हो रहीं हैं।
विज्ञापन

बाालावाली से जलीलपुर इलाके तक हजारों बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। उधर मालन की बाढ़ का भी कहर जारी है। मालन का तटबंध टूटने से एक बार फिर कई गांव के खेतों में पानी भर चुका है। साथ ही बिजनौर रावली मार्ग पर भी मालन का पानी बह रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मालन नदी के टूटे हुए तटबंध की मरम्मत जारी रही। पानी को रोकने के लिए बल्लियों की बाड़ लगाई गई और कट्टों में मिट्टी भरकर डालने का काम भी किया। हालांकि शाम ढलने तक तटबंध से निकल रहे पानी के बहाव पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटबंध टूटने के कारण कई गांव के जंगल में पानी भर गया। इसके अलावा गांव धारूवाला से मुजफ्फरपुर केशो, सेवारामपुर, मोहम्मदपुर मंडावली, चंदपुरा आदि में पानी पहुंचा है। इसके अलावा कई जगह बिजनौर से रावली रोड पर भी पानी बहने लगा है।

ग्रामीण पानी में निकल कर जिला मुख्यालय तक पहुंच रहे हैं। आसपास के दर्जनभर से ज्यादा गांवों से बच्चे किसान इंटर कॉलेज मंडावली में पढ़ने आते हैं।
सभी बच्चे आधा से एक फिट पानी में निकलकर स्कूल पहुंचे। जिससे उनको बहुत परेशानी है। ग्रामीण अनुदीप शास्त्री, सहदेव उपाध्याय का कहना है कि प्रशासन ने पहले टूटे तटबंध को सही से ठीक नहीं किया। अगर, तटबंध पहले ठीक हो जाता तो जलभराव की समस्या नहीं होती।

बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर के जंगल में मालन नदी के पानी से सूखी गन्ने की फसल। संवाद

बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर के जंगल में मालन नदी के पानी से सूखी गन्ने की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed