{"_id":"5b85969d42c79206ed67dbd2","slug":"flood-situation-in-the-khadar-region-affecting-life-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र बाढ़गस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर ट्राॅली से दौरा करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर में गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात में कोई सुधार नहीं है। ग्रामीणों के सामने समस्याएं जस की तस बनी हैं। पशुओं के चारे के साथ-साथ बीमार परिजनों को इलाज के लिए ले जाना सबसे बड़ी समस्या बनी है। डीएम के सामने ही प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला को उसके परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर गए। जलीलपुर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव गंगा की बाढ़ के चपेट में है।
मंगलवार को दोपहर में जिला अधिकारी अटल कुमार राय ने एसडीएम चांदपुर उमेश कुमार मिश्रा आदि को साथ गांव दत्तियाना पहुंच कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने आवागमन के साधन की व्यवस्था कराने, चांदपुर-दत्तियाना मार्ग सहित बाढ़ प्रभावित गांवों के सभी रास्तों की ऊंचाई बढ़वाने, जल निकासी के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिया बनवाने, गंगा पर बंधा बनवाने, बाढ़ प्रभावित गांवों में कन्या इंटर कॉलेज बनवाने, नष्ट हुई फसलों का जल्दी, उचित मुआवजा दिलाने, जिन ग्रामीणों के मकानों में पानी भरने से नुकसान हुआ है, उनकी मदद करने, गांवों में ही चिकित्सा कैंप लगवाकर इलाज कराने, पशु चिकित्सा टीम गांव में भेजने, पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था कराने व बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों का गन्ना भुगतान तुरंत कराने आदि की मांग रखी।
जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने ग्रामीणों के आवागमन के फ्री ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था कराने का आदेश दिया। राजस्व टीम को तुरंत सभी प्रकार के नुकसान का सर्वे करने, जिन ग्रामीणों के मकानों में पानी भरा है उनके खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी राजस्व टीम की निगरानी में राशन डीलर को करने के लिए कहा। डीएम ने कहा चिकित्सक गांव में पहुंच कर इलाज करेंगे। पशु चिकित्सा टीम में भेजी जाएगी। पीड़ित किसानों का वरीयता के आधार गन्ना भुगतान कराया जाएगा, जो बड़ी मांगें हैं उनके लिए उचित कार्रवाई कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम के ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर दत्तियाना की ओर जाने के दौरान सामने से प्रसव पीड़ा से बेचैन गांव मुजफ्फरपुर खादर की प्रियंका पत्नी सोनू की ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। प्रियंका के परिजन पानी के तेज बहाव में उसको ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रसव के लिए ले जा रहे थे। परिजनों ने बताया गांव में इलाज की व्यवस्था नहीं है। गांव खानपुर खादर में बने बाढ़ राहत शिविर में डीएम के आने की सूचना पर आनन फानन में कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में लगे थे। कैंप में सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों की कुर्सी खाली पड़ी थीं।
बाढ़ पीड़ित किसानों को दी जाएगी प्राथमिकता
बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने जिले के चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ित गांव के किसानों के गन्ने का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। अपने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ से पीड़ित गांव में भुगतान करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाएं। यदि इसमें कोई शिकायत पायी जाती है तो संबंधित चीनी मिल के प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर गन्ना अधिकारी, एवं समस्त चीनी मिल प्रबंधक उपस्थित रहे।
डीएम ने किया चौकी का निरीक्षण
जलीलपुर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर वापसी मे पुलिस चौकी जलीलपुर का निरीक्षण किया। प्रभारी दरोगा संदीप पंवार ने डीएम को पुलिस चौकी के भवन की जर्जर छत आदि दिखाई। डीएम ने एक कमरे का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने दिया। मांग पत्र में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के हरगुलाल, मांगेराम सैनी, चेतन शर्मा आदि ने किसानों तुरंत गन्ना भुगतान आदि की मांग की।