फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flood of faith in Shivalayas, Kanwariyas arrived shouting Jai

Bijnor News: शिवालयों में आस्था सैलाब, जय जयकार करते हुए पहुंचे कांवड़िए

Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Shivalayas, Kanwariyas arrived shouting Jai
-जिले के प्रमुख 65 शिवालयों में आज होगा शिवरात्रि पर जलाभिषेक
विज्ञापन

- सात कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने लगाए है 14 बैरियर, पुलिस कर्मी भी तैनात
- कांवड़ यात्रा के लिए तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया था जिला


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। भगवान आशुतोष के पर्व शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा बृहस्पतिवार को चरम पर रही। सड़कों पर कांवड़ियों का रैला जय जयकार करते हुए मंजिल की ओर बढ़ता रहा। शाम ढलने तक कांवड़ियां शिवालयों में पहुंच गए। इससे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रमुख 65 शिवालयों में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला चालू हो गया। इससे पहले मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया।
सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ नगीना, खारी, झारखंड़ी मंदिर चांदपुर, मोटा महादेव मंदिर पर रही। कांवड़ियां जलाभिषेक शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। मंदिरों में शाम से ही भजन और गीत सुनाई देने लगे।
विज्ञापन


सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा के लिए जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया। इसके अलावा कांवड़ मार्गों को 60 सब सेक्टर में विभाजित किया गया। नोडल अफसर एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी की अगुवाई में पुलिस सुरक्षा इंतजाम में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed