फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flaws remained in the examination forms of UP board

यूपी बोर्ड परीक्षा फार्मों में कमियां आई सामने

Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flaws remained in the examination forms of UP board
यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्मों में रह गईं खामियां
विज्ञापन

बिजनौर। विद्यालयों में छात्रों के यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन में धुंधले फोटो अपलोड कर दिए हैं। छात्रों के ऑनलाइन अपलोड शैक्षिक विवरण में भी जांच के दौरान अनेक कमियां मिली हैं। परीक्षार्थियों का शैक्षिक विवरण सही नहीं होने से बोर्ड परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। बोर्ड ने शैक्षिक विवरण में सुधार के लिए एक सप्ताह का मौका दिया है।

बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2023 की परीक्षा की तैयारी में जुटा है। विद्यालयों से करीब एक दर्जन बिंदुओं पर संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया था। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से डीआईओएस कार्यालय को जारी पत्र के अनुसार जांच के दौरान अनेक छात्रों के विवरण में त्रुटि मिली हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 390 हाईस्कूल व इंटर कॉलेज है। बोर्ड परीक्षा में करीब 90 हजार संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालयों को शैक्षिक विवरण में सुधार का आखिरी मौका है। परिषद की वेबसाइट upmsp.edu .in को 28 नवंबर तक क्रियाशील कर दिया गया है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके विद्यालयों के छात्रों के शैक्षिक विवरण अपलोड करने में कहीं कुछ त्रुटी है तो तय तारीख तक संशोधन कर दें। बोर्ड सचिव के पत्र के अनुसार छात्र के चयनित विषय, दिव्यांगता कोड़, छात्र-छात्रा का नाम, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि में गड़बड़ी है। कुछ फोटो धुंधले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed