{"_id":"5e3b0a7e8ebc3ee61965134b","slug":"flaws-found-in-construction-works-of-gram-panchayats-bijnor-news-mrt4674527198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में मिलीं खामियां
विज्ञापन
बिजनौर। सीडीओ को धामपुर ब्लॉक की ग्रामपंचायत में निर्माण कार्यों में खामियां मिली हैं। मामले में जूनियर इंजीनियर का जवाब तलब किया गया है। सीडीओ ने आश्रय स्थल के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।
सीडीओ केपी सिंह ने अल्लैहपुर धामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतरा का मंगलवार को निरीक्षण किया। बताया गया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीसीरोड का निर्माण दो माह पहले कराया गया था। सीडीओ ने पाया कि रोड जगह-जगह टूट गई है। निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं है। इस आरोप में संबंधित जूनियर इंजीनियर का जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गांव के पानी निकासी के लिए बने नाले को देखा। नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। सीडीओ ने इसको लेकर ग्रामपंचायत सचिव को खरीखोटी सुनाई और मरम्मत के निर्देश दिए। केपी सिंह ने निर्माणाधीन आश्रय स्थल का निरीक्षण किया है। निर्माण उप्र जलनिगम की सीएनडीएस इकाई द्वारा किया जा रहा है। आश्रय स्थल 179.04 लाख की लागत से तीन मंजिला बन रहा है। इसमें पुरुष व महिलाओं समेत दिव्यांगजनों के लिए डोरमेट्री बन रहे हैं। रात्री विश्राम के लिए रुकने वालों के लिए किचन, मेडिकल, चिल्ड्रन प्ले रूम, टायलेट आदि की व्यवस्था होगी। सीडीओ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि निर्माण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। निर्माण समय से पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आश्रय स्थल का लाभ मिलना शुरू हो जाए। सीडीओ ने बुधवार को विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। दफ्तरों की साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा।