{"_id":"5fde473f8ebc3e419f6b950c","slug":"flames-started-burning-in-two-more-places-in-the-mill-bijnor-news-mrt5164355200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में दो और जगह पर जलने शुरू हुए अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में दो और जगह पर जलने शुरू हुए अलाव
विज्ञापन
बिजनौर में शुगर मिल में जलते अलाव में हाथ सेकते किसान।
- फोटो : BIJNOR
मिल में दो और जगह पर जलने शुरू हुए अलाव
बिजनौर। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजनौर चीनी मिल में प्रशासन ने किसानों के लिए मिल में सुविधा बढ़ा दी हैं। मिल में किसानों के लिए अलाव की जगह बढ़ाई गई हैं। रविवार को मिल में किसानों के लिए कैंटीन भी शुरू की जा रही है। इसमें किसानों को किफायती कीमत पर चाय आदि उपलब्ध कराई जाएगी।
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है और पारा लगातार गोते खा रहा है। रही सही कसर हवा के तेज झोंके पूरे कर रहे हैं। ऐसे मौसम में किसान मिलों में गन्ना आपूर्ति करने के लिए रात दिन आ रहे हैं। अमर उजाला ने बिजनौर चीनी मिल में बृहस्पतिवार रात जाकर व्यवस्थाएं देखी थीं। मिलों में किसानों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं दिखे थे। अमर उजाला ने इस खबर को शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मिल प्रशासन हरकत में आ गया है। मिल में पांच जगह पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा था। अब किसान शेड व कांटे के पास भी अलाव की व्यवस्था की गई है। किसान शेड के ऊपर डबल पॉलीथिन डाली गई है। साथ गई मिल में रविवार से कैंटीन भी शुरू की जा रही है। यहां किसानों को पांच रुपये में चाय मिलेगी। पकौड़े, बिस्किट आदि भी किफायती दामों पट मिलेंगे। मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि किसानों को मिल में पूरी सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। मिल तो किसानों से ही है। बाकी व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाएगा।