{"_id":"617d61b041aa362aaa550ad9","slug":"flag-march-was-taken-out-under-the-leadership-of-sp-dr-dharam-singh-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: एसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: एसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
Sat, 30 Oct 2021 08:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके बाद एसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिजनौर में निकाला फ्लैग मार्च
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने नजीबाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और अभिलेख रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए। एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च निकाला।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ नजीबाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, हवालात समेत थाना परिसर और अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके रखरखाव और सफाई व्यवस्था के संबंध में एसपी ने निर्देश दिए। थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी की उपस्थिति में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम
वहीं एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नगर में मार्च निकाला गया। एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान