Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five youths die in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवकों की जान गई

Mon, 12 Mar 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five youths die in road accidents
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के विरोध में जाम लगाती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में  बाइक और जुगाड़ की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जुगाड़ चालक  मौके से फरार हो गया। दो दिन बाद ही युवक का रिश्ता होना था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के परिजनों और गांव वालों ने पुलिस पर जुगाड़ चालक को फरार करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

थाना नूरपुर के गांव रामपुर बिड़ार निवासी करन सिंह सैनी (21) जसवीर सिंह सैनी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गांव खासपुरा आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास करन सामने से आ रहे जुगाड़ की चपेट में आ गया। गंभीर घायल हुए करन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर पुलिस व लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक जुगाड़ समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे। करन का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपी जुगाड़ चालक को फरार कराने में मदद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक की और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। हाईवे पर करीब तीन घंटों तक जाम लग रहा। एसडीएम चांदपुर शिशिर कुमार चांदपुर व नूरपुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन फरार जुगाड़ चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने व उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। एसडीएम ने मांगें पूरी कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करन हेलमेट पहने हुए नहीं था। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फरार आरोपी जुगाड़ वाहन चालक बाले खां निवासी गांव किकर थाना नूरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक एसओ मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

24 मार्च को थी युवक की शादी 
गांव वालों के अनुसार करन की शादी तय हो गई थी। दो दिन बाद शादी होनी थी। परिजन इसकी तैयारी में जोर शोर से लगे थे। उसकी शादी 24 मार्च को नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धमड़ौला से होनी थी। युवक की मौत से उसकी ससुरालियों में माहौल गमगीन हो गया। शादी की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत  
हीमपुर दीपा में  बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हीमपुर दीपा थाने के बैरियर पर बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के छाछरी मोड़ पर रविवार  शाम गांव आजमपुर रजबपुर अमरोहा निवासी राजेंद्र, धर्मवीर, विपिन, अमन, ओमवीर अपने परिजनों के साथ डीसीएम से मंडावर थाने के गांव डैबलगढ़ से रविवार की रात लड़की का लगन देकर डीसीएम से लौट रहे थे। छाछरी मोड़ पर डीसीएम रोककर गांव छाछरी निवासी ओमकार से शराब पीने के लिए गिलास मांगा। ओमकार ने गिलास देने को मना किया तो डीसीएम में सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान डीसीएम में सवार लोग डीसीएम लेकर भागने लगे पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने डीसीएम को हीमपुर दीपा थाने पर रोक लिया। छाछरी निवासी ओमकार उनका बेटा अंकुर गांव सैदाबाद निवासी जाहिद पुत्र कामिल दो बाइक से डीसीएम में सवार लोगों के खिलाफ रविवार की रात तहरीर देने हीमपुर थाने जा रहे थे। हीमपुर दीपा थाना बैरियर पर चांदपुर की ओर से तेज गति से आ रही बुलेट सहित तीन बाइक उनके दोनों बाइकों से टकरा गई। हादसे में ओमकार, उसका पुत्र अंकुर, जाहिद व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को गंभीर में जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया, वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। अंकुर ने रास्ते मेें ही दम तोड़ दिया। जाहिद की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद भाग रहे आरोपियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं छाछरी निवासी लोकेश ने अमरोहा जिले के आजमपुर रजबपुर निवासी राजेंद्र, धर्मवीर, विपिन, अमन, ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed