फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five teachers withheld salary due to irregularities

अनियमितताओं पर पांच शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five teachers withheld salary due to irregularities
अनियमितताओं पर पांच शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए महेश चंद ने विकास क्षेत्र हल्दौर और नूरपुर के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। अनियमितता पाए जाने पर पांच शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को बीएसए महेश चंद ने ब्लॉक हल्दौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय शरीफपुर मान के निरीक्षण में विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं होने तथा बच्चों की यूनिफार्म वितरण में कार्रवाई न होने के मामले में इंचार्ज अध्यापक सतीश कुमार शर्मा का सितंबर महीने की सैलरी रोकने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शरीफ मान में शिक्षामित्र अतुल कुमार अनुपस्थित मिले इस कारण एक दिन का वेतन काटा जाए। विकास क्षेत्र नूरपुर के प्राथमिक विद्यालय खासपुरा में शिक्षिका सुमन रानी व सलीम अहमद के अनुपस्थित होने पर उनका भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय फजलपुर ढकी के निरीक्षण में शिक्षिका सहाना के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने रोकने को कहा है। शिक्षकों से स्कूलों में समय का पालन करने तथा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed