फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five snakes of Sitalathi species came out in the house

घर में निकले सीतालाठी प्रजाति के पांच सांप

Thu, 03 Jun 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five snakes of Sitalathi species came out in the house
घर में निकले सीतालाठी प्रजाति के पांच सांप
विज्ञापन

कालागढ़। नई कॉलोनी में सीतालाठी प्रजाति के पांच सांप निकलने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सांपों को पकड़कर वनों में छोड़ दिया। कॉलोनी में बी 221 में निशांत कुमार परिवार सहित खाना खा रहे थे। इसी दौरान आंगन में उन्होंने एक साथ पांच सांप देखे। जिसकी सूचना तत्काल ही वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल को दी गई। मौके पर पहुंचे दल प्रभारी कुमार दीपक ने बताया कि यह सांप सीतालाठी प्रजाति के हैं। इनके काटने से खास खतरा नहीं होता है। फिर भी इनसे दूरी बनाना ही बेहतर है। पांचों सांपों को सहयोगी सलमान के साथ पकड़ लिया गया। जिन्हें कार्बेट टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में ले जाकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों सांपों का प्रजनन काल चल रहा है। ऐसे में नर सांप मादा सांप के साथ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed