{"_id":"5fbaacc18ebc3e9bed14c29f","slug":"five-shoes-killed-in-panchayat-for-molestation-of-a-woman-bijnor-news-mrt512203179","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर पंचायत में मारे पांच जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ पर पंचायत में मारे पांच जूते
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। बरूकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर पहुंचकर बुरी नीयत से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति का परिजनों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस मामले में हुई पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाया गया। मामले को रफा-दफा किया गया।
थाना कोतवाली देहात के बरूकी चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति रात के समय गांव की एक युवती के घर पहुंच गया। युवती के साथ बातचीत करते हुए छेड़खानी करने लगा। परिजनों ने उसकी इस हरकत पर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा व बाद में छोड़ दिया। अलग-अलग बिरादरी से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में पंचायत बुलाई गई। युवती के परिजनों ने बरुकी चौकी में तहरीर दी है। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। भरी पंचायत में पांच जूते मारने के बाद मसले को रफा-दफा कर दिया गया। यह घटना आसपास के गांव में भी चर्चा का विषय बना है।