फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five people made fake deeds of crores of land

महिला सहित पांच ने किए करोड़ों की जमीन के फर्जी बैनाम

Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five people made fake deeds of crores of land
पांच लोगों ने किए करोड़ों की जमीन के फर्जी बैनामे
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एसपी के आदेश पर जालसाजी से ट्रस्ट की करोड़ों रुपये मूल्य फर्म की जमीन के एक ही दिन में नौ फर्जी बैनामे करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सेवाराम निवासी राजीव गुप्ता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोक कुमार सिंघल, सुमित गुप्ता, परमजीत और स्वयं राजीव गुप्ता के नाम से वर्ष 2010 में चिट फंड सोसायटी मुरादाबाद से पंजीकृत फर्म को जालसाजी के साथ सुमित गुप्ता ने अपनी मां मंजू गुप्ता से हमसाज होकर दस्तावेजों में हेराफेरी कर अन्य फर्म साईं ट्रेडर्स में बदल दिया। राजीव गुप्ता का आरोप है कि न्यायालय में फर्म के भागीदारों का मामला विचाराधीन होने के बावजूद एक ही दिन में नौ फर्जी बैनामे के माध्यम से फर्म की करोड़ों रूपए मूल्य की जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के आदेश पर राजीव गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित गुप्ता, मंजू गुप्ता, आलोक सिंघल पुलकित सिंघल और विनीत अग्रवाल के विरुद्ध जालसाजी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed