{"_id":"6297b51eac9c514fce087ba7","slug":"five-panchayats-of-the-district-wrote-a-new-chapter-of-development-bijnor-news-mrt591140619","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच पंचायतों ने लिखी विकास की नई इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच पंचायतों ने लिखी विकास की नई इबारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पांच पंचायतों ने लिखी विकास की नई इबारत
बिजनौर। जिले की पंचायतों ने विकास की नई इबारत लिखी है। पांच पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार में पंचायतों को 33 लाख की अतिरिक्त धनराशि विकास कार्यों के लिए मिली है। सबसे अधिक धनराशि स्योहारा ब्लॉक की पंचायत को मिली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि ग्राम पंचायत माडर्न हो। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि मूलभूत सुविधाएं मिलें। युवाओं को गांवों में ही रोजगार मिलें। बेरोजगारों का शहरों की ओर पलायन रुके। पंचायत मुख्यमंत्री के सपनों को मुहुर्त रूप देने में जुटी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
जिले की पांच ग्राम पंचायत विकास कार्यों के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। शासन के मानकों पर खरी उतरी है। पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से सम्मानित किया गया है। पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 33 लाख की अतिरिक्त धनराशि दी गई है। सबसे अधिक धनराशि स्योहारा ब्लॉक की बिशनपुर पंचायत को मिली है।
विज्ञापन
इन पंचायतों को मिला सम्मान
स्योहारा ब्लॉक की पंचायत बिशनपुर को 11 लाख दिए गए। अफजलगढ़ ब्लाक की पंचायत अभयराजपुर को नौ लाख, नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुनगढ़ को सात लाख, जलीलपुर ब्लॉक की पंचायत शेख सराय हबीब को तीन लाख, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायत शेखपुरा को तीन लाख दिए गए। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायतों में सीसी रोड, सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, ग्राम सचिवालय की स्थापना आदि विकास कार्य हुए हैं।
अन्य पंचायत प्रेरणा लें: सीडीओ
सीडीओ केपी सिंह का कहना है कि गांवों का विकास शासन की प्राथमिकता है। अमृत सरोवर निर्माण आदि विशेष कार्य चल रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा योजनाओं के क्रियान्वयन में दिलचस्पी ले रहे हैं। विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। गांव की खुशहाली राष्ट्र की खुशहाली है। पंचायत विकास की होड़ में आगे निकलने का प्रयास करें।