फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five more corona infected in the district

जिले में पांच और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five more corona infected in the district
चांदपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कोरोना पॉजिटिव को एम्बुलेंस से मुरादाबाद भेजता स्वास्थ्य ? - फोटो : BIJNOR
जिले में पांच और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार की देर रात पांच नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पहुंच गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटव केस की संख्या 38 है। पांच नए मरीजों में से चार नूरपुर और एक चांदपुर के पूर्व में संक्रमित निकल चुके युवक का पिता है। नूरपुर वाले चारों मरीज मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं, जबकि चांदपुर का संक्रमित निकला मरीज अपने संक्रमित पुत्र के संपर्क में आया था। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेजा दिया गया है।
जिले में आए दिन प्रवासी मजदूरों एवं उनके संपर्क में आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शनिवार देर रात कुल 105 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव और 100 नेगेटिव आए। पांच लोगों की रिसैंपलिंग वाली रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। इन पांचों में संक्रमण के खतरे की संभावना को देखते हुए दोबारा से सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा की प्रयोगशाला में भेजे गए थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सभी पांचों संक्रमित मरीज 26 मई से चांदपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन थे। इनमें से चार नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी और एक चांदपुर के मोहल्ला कटकुई निवासी व्यक्ति है। इससे पूर्व उसका पुत्र भी संक्रमित निकल चुका है। वह उसके संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। इसके अलावा नूरपुर के चारों मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से लौटे थे। इन सभी पांचों मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। इन मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन कराकर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed