{"_id":"64038f360d024137f50f14c6","slug":"five-months-after-the-operation-cotton-and-bandage-came-out-of-the-womans-stomach-bijnor-news-c-14-1-142321-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऑपरेशन के पांच माह बाद महिला के पेट से निकली रुई और पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऑपरेशन के पांच माह बाद महिला के पेट से निकली रुई और पट्टी
Sun, 05 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। चिकित्सक पर महिला के पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान पेट में बैंडेज व रुई छोड़ने का आरोप लगा है। ऑपरेशन के पांच माह बाद महिला के मुंह द्वारा उल्टी के दौरान रुई और पट्टी निकली है। ऑपरेशन के बाद से ही महिला लगातार बीमार चल रही थी। महिला के परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक पर पेट में बैंडेज व रुई छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर चिकित्सक की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही।
थाना क्षेत्र के गांव टांडा गुरदासपुर निवासी निर्मला (35) पत्नी राजीव कुमार ने पांच माह पूर्व मुरादाबाद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल पर पित्त की थैली का आपरेशन कराया था। महिला के परिजनों का कहना है कि आपरेशन के बाद से निर्मला की तबियत बिगड़ती चली गई।
शनिवार को निर्मला की तबीयत बिगड़ गई और उसे उलटी आने लगी। उल्टी के दौरान महिला के पेट से लगभग एक मीटर लंबी पट्टी और रुई निकली। जिसको देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला के परिजन महिला को लेकर चिकित्सक के अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर आपरेशन के दौरान पेट में बैंडेज व रुई छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद से ही निर्मला लगातार बीमार होती चली गयी।
विज्ञापन
डिग्री बीयूएमएस की, काम सर्जन का
- चिकित्सक दंपती के पास डिग्री भले ही बीयूएमएस की है मगर इस अस्पताल में काम सर्जरी का होता है। बिना सर्जन के इस अस्पताल में छोटे बड़े आपरेशन डिलीवरी पित्त की थैली हर्निया आदि का आपरेशन होता है। कई बार पहले भी इस तरह के अस्पताल में आपरेशन के दौरान घटना घटित हो चुकी है। मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से बेरोकटोक आपरेशन जारी है।
महिला का ऑपरेशन किया था, लेकिन पेट में बेंडेज और रुई छोड़ने का आरोप गलत है। आपरेशन सही हुआ था। पांच माह बाद महिला के परिजन आरोप लगा रहे है। डा. सादाब हाशमी, नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल स्योहारा