फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five injured in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। 
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मौहल्ला मोबिन नगर निवासी फरमान (17) पुत्र रहमान, तालिब (19) पुत्र फुरकान बाइक से बिजनौर जा रहे थे। कोतवाली शहर के गांव तिमरपुर टीका निवासी नसीम (36), उनकी पत्नी वरीसा (33) व पुत्र सलमान (14) बाइक से अपनी रिश्तेदारी में नगीना जा रहे थे। कोतवाली देहात में मंडी समिति के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। सभी घायल हो गए। घायलों को पीएचसी भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में नसीम, वरीसा व सलमान को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में पांच लोग चोटिल
रेहड़ में  गांव रायपुरी बॉर्डर के पास तीन बाइक के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौहड़वाला निवासी दिलशाद , दानिश और कासमपुरगढ़ी निवासी गंभीर सिंह, निर्मला देवी जसपुर जा रहे थे। इस दौरान गांव नारायणवाला निवासी सोनू, दीपक भी बाइक से जसपुर जा रहे थे जिसमें सोनू और गंभीर की बाइक में आमने- सामने की टक्क र हो गई। गंभीर की बाइक अनियंत्रित होकर दिलशाद की बाइक से भी टकरा गई। जिसमें तीनों बाइकों पर सवार युवक हाईवे पर गिर कर घायल हो गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed