फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five days later, the murderer remains at large, leaving police teams empty-handed.

Bijnor News: पांच दिन बाद भी हत्यारोपी फरार, पुलिस की टीमें खाली हाथ

Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five days later, the murderer remains at large, leaving police teams empty-handed.
स्योहारा। शुगर मिल गेट पर मामूली टोकन विवाद में ट्रक चालक सलमान की चाकू मारकर हत्या के पांच दिन बाद भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

19 फरवरी की रात शुगर मिल गेट पर टोकन पहले लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद में ट्रक चालक सलमान पुत्र नसरुल्ला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई शाह आलम की तहरीर पर पुलिस ने अजीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम विरामपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस यूनिट को भी लगाया गया है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने से लेकर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांच से छह जिलों में दबिश दी जा चुकी है और रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसओजी, सर्विलांस और तीनों टीमें अलग-अलग स्थानों सहित पांच छह जिलों में दबिश दे रही हैं। संबंधित रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed