{"_id":"605787398ebc3ed3a340941f","slug":"five-corona-infected-patients-found-bijnor-news-mrt531049836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 627 जांच रिपोर्ट में से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4450 हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को भी पांच कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें से अब तक 4370 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 64 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामलों की संख्या 16 हो गई है।
रविवार को जनपद में प्राप्त हुईं 627 जांच रिपोर्ट में से कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनके साथ में 622 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 79 हजार 453 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 78 हजार 43 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4450 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब तीन लाख 73 हजार 593 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1168 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4370 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है और कोरोना से कुल 64 लोगों की मौत हुई हैं। वर्तमान में आठ सक्रिय उपचाराधीन 16 केस हैं। नए मरीजों में नई बस्ती बी-14 निवासी 47 साल का व्यक्ति, गांव बधावा का 32 वर्षीय युवक, कालागढ़ निवासी 19 साल का युवक, बिजनौर का 24 वर्षीय युवक, नजीबाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक शामिल है।