फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   five children Atikuposhit in Lap villages

गोद वाले गांवों में पांच बच्चे अतिकुपोषित

Wed, 30 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद-मंडावली
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद-मंडावली Updated Wed, 30 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
five children Atikuposhit in Lap villages
नजीबाबाद के बौरेकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी ने गोद लिए दो गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गांव हसनपुर में पांच अतिकुपोषित बच्चों के मिलने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


मंगलवार को गांव हसनपुर स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण में डीएम को पंजीकृत 31 बच्चों में से मात्र चार बच्चे सामान्य मिले, जबकि 22 बच्चे कुपोषित और पांच बच्चे अतिकुपोषित पाए गए।
विज्ञापन


पिछले माह निरीक्षण के दौरान अतिकुपोषित मिले बच्चों की हालत में अभी तक सुधार नहीं होने पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव व सीएमओ डॉ.सुखवीर सिंह से नाराजगी जताई। डीएम ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार देने, महिलाओं की आयरन की गोली व आवश्यक दवा भी देने के निर्देश दिए। प्रधान मोहित कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव बौरेकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर चेक किया गया। अधिकांश महिलाओं का ब्लड प्रेशर 60-100 मिला। पंजीकृत 26 गर्भवती महिलाओं में से 16 में रक्त की कमी पाई गई। डीएम ने हसनपुर और बौरेकी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार वितरित किया।


इसके अलावा डीएम ने खुले में शौच मुक्त गांव बौरेकी का कूड़ा निस्तारण योजना में चयन होने पर शेड की व्यवस्था देखी। इस मौके पर सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी, बीडीओ एके उपाध्याय, प्रधान अनीता शर्मा, सुनील शर्मा, सचिव रणजीत कुमार, सईद अहमद, मो.उमर, हनीफ, सुधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed