फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five arrested with murder and theft battery

असलाह और चोरी की बैटरी के साथ पांच गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with murder and theft battery
नजीबाबाद में पुलिस द्वारा पकड़े गए बैटरी चोर। - फोटो : NAZIBABAD
असलाह और चोरी की बैटरी के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच युवकों को चोरी की बैटरी, दो 12 बोर के तमंचे, चार कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंदनपुरा जागनवाला क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी और असलाह बरामद होने का दावा किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में रोहिताश निवासी रजपुरा नगीना देहात, अमित उर्फ गोल्डी, अंकेश उर्फ छोटू मोहित आंबेडकर नगर कॉलोनी नजीबाबाद निवासी तथा पठानपुरा निवासी फरमान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद कुमार, आशीष तोमर, यशवीर सिंह, आकाश यादव, योगेश कुमार, कपिल कुमार और बृजेश कुमार की टीम ने आरोपियों के पास से दो 12 बोर के तमंचे, चार कारतूस, चोरी की बैटरियां और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed