फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five arrested for fraudulently selling land, search underway for retired inspector

Bijnor News: जालसाजी से जमीन बेचने में पांच गिरफ्तार, रिटायर्ड दरोगा की तलाश

Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for fraudulently selling land, search underway for retired inspector
धामपुर। पुलिस ने जालसाजी कर जमीन बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी सेवानिवृत दरोगा सहित पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला चौधरियान निवासी अमित कुमार की दर्ज रिपोर्ट में आरोप था कि उनकी जमीन का दो लोगों ने षड्यंत्र के तहत फर्जी कागजात बनाकर बेच दिया। इस मामले की पुलिस की ओर से जांच की गई तो मामला उलटा निकला। जांच में पाया गया कि इस मामले में सुरेंद्र उर्फ पुनीत ने फर्जी तरीके से अमित बनकर खेती की जमीन को परविंदर नाम के व्यक्ति को बेचा था। इस मामले में गवाह जयदेव और कोमल को बनाया गया। हिमांशु नाम के व्यक्ति ने फर्जी तौर कागजों को तैयार किया था। पुलिस ने परविंदर, सुरेंद्र उर्फ पुनीत, हिमांशु, कोमल और जयदेव को गिरफ्तार किया है। जबकि इस षड्यंत्र में शामिल मुख्य साजिशकर्ता सेवानिवृत्त दरोगा और चार लोग अभी पकड़ से बाहर हैं। बताया गया कि धामपुर में एक पूर्व विधायक के आवास पर यह साजिश रची गई थी। पुलिस की ओर से पूरी तरह से तहकीकात की जा रही है और भी जो नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed